Tuesday, October 20th, 2026

आईपैड चलाने के लिए विधायकों का प्रशिक्षण आज से, इस बार पेपरलेस होगी सदन की कार्यवाही

 लखनऊ | 
प्रदेश के संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया है कि 18 फरवरी से शुरू होने वाली विधानमंडल की कार्यवाही पूरी तरह पेपरलेस होगी। इसके लिए विधानसभा और विधान परिषद के सभी सदस्यों को एप्पल आईपैड दिया गया है।

आईपैड के सुगम क्रियान्वयन के लिए सदस्यों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू किया जा रहा है। आईपैड के संचालन के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विधान भवन स्थित तिलक हाल तीन दिनों तक चलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रत्येक दिवस में दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। 12, 13 व 14 फरवरी को दो शिफ्टों चलने वाले प्रशिक्षण में विधानसभा क्षेत्र संख्या के आधार पर सदस्यों को बुलाया गया है।

 

#विधायकों का प्रशिक्षण

Source : Agency

पाठको की राय